दहेज को लेकर प्रेगनेंट बहू की मारपीट, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। दहेज का दानव अभी भी हमारे समाज से मरा नही है। अभी तक दहेज के लिए बहुओ के साथ मारपीट के मामले सामने आ रहे है। थाना कोतवाली में एक विवाहिता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने मामला विवेचना मेंं लेकर ससुरालियो पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में फरियादी महिला श्रीमती पूनम पत्नि रामनिवास शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी गौतम बिहार कॉलोनी ने बताया कि उसका विवाह बैराढ़ निवासी रामनिवास उर्फ लल्लू शर्मा के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही आए दिन दहेज लोभी पूनम को उसका पति रामनिवास व ससुर श्रीकृष्ण शर्मा ना-ना प्रकार से प्रताडि़त करने लगे और बाद में मारपीट भी होने लगी। 

जब पूनम विरोध करती तो उसकी आवाज को डरा.धमकाकर शांत कर दिया जाता है। बीती 20 मार्च 2017 से लेकर पूनम आए दिन दहेज लोभियों की प्रताडऩा सहती रही। दहेज न लाने पर ससुरालियो ने पूनम को घर से बहार निकाल दिया। इससे वह अपने मायके आ गई। 

बताया जा रहा है कि विवाहिता प्रेगनेंट है, इस हालत में भी उसके पति द्ववारा उसकी मारपीट की जाती रही है। पूनम ने थाना कोतवाली में अपनी मारपीट और दहेज की डिंमाड को लेकर ससुरालियो के खिलाफ आवेदन दिया, जिससे जांच उपरांत थाना कोतवाली ने आरोपी पति रामनिवास व ससुर के विरूद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 498ए, 34 ताहि 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!