खनियांधाना। जिले के खनियांधाना क्षेत्र में माता टीला बांध पार्टी मनाने गए एक शिक्षा विभाग के बाबू की मडीखेड़ा डेम में डूब जाने से मौत की खबर है। इस घटना के बाद पुलिस माताटीला पहुंच गई है। जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक उक्त बाबू की लाश नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार सुनील जाटव खनियांधाना क्षेत्र के माताटीला बांध पर पार्टी मनाने गए हुए थे। बांकी साथी डेम से दूर पार्टी की तैयारी कर रहे थे। तभी हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ बाबू सुनील जाटव नहाने की कहकर चला गया। जब काफी देर तक इंतजार किया पर जब नहीं लौटे तो देखने पहुंचे तो देखा कि उक्त बाबू के कपड़े और सामान डेम के बाहर रखे हुए है।
जिस पर परिजनों को सूचित किया तो वह पहुंचे और लाश को खोजने का भरसक प्रयास किया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लाश को खोजने में जुटी हुई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।