शिवपुरी। जेएमएफसी एमडी रजक ने मारपीट के एक मामले में सुनवाई उपरांत तीन आरोपियों को दो-दो वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2900-2900 रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार सरदारसिंह ने थाना पोहरी में 5 नवंबर 2012 को रिर्पोट लिखाई कि आरोपी करन की शादी उसने अपनी लडक़ी ममता से एवं फरियादी के लडक़े धारा की शादी शोभाराम की लडक़ी से की थी।
उसी दिन शाम 5 बजे ग्राम नोहरीकला में आरोपीगण ने फरियादी सरदारसिंह, राजू, धारा, मीरा की लाठी व डंडों से मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया। जिस पर सुनवाई उपरांत आरोपियों को सजा सुनाई गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।