आबकारी पुलिस ने पकड़ी 7 पेटी शराब, आरोपी गिरफ्तार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रविन्द्र मानिकपुरी जिला आबकारी अधिकारी, जिला शिवपुरी के निर्देशन मे मदिरा के अवैध निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन पर नियंत्रण रखने हेतु अशोक कुमार शर्मा, अनिरूद्ध खानवलकर, राहुल गुप्ता, आबकारी उप निरीक्षकों एवं आबकारी बल द्वारा आज गुरुवार को वृत शिवपुरी अंतर्गत ग्राम सिरसौद मे दबिश दी। 

इस दौरान आरोपी करन वर्मा पुत्र रमेश वर्मा 28 साल निवासी सुहारा थाना सिरसौद की परचून की दुकान से अवैध रूप से भण्डारित 07 पेटी देशी मदिरा प्लेन मे कुल 325 पाव इस प्रकार कुल मात्रा 58.5 बल्क जप्त कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालयीन कार्यवाही की गई। मदिरा के अवैध निर्माण एवं परिवहन पर नियंत्रण बावत् आबकारी विभाग द्वारा लगातार गश्त, भ्रमण एवं चैकिंग की जा रही है। उक्त जप्तशुदा मदिरा की कीमत 17875 आंकी जा रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!