शिवपुरी। संभाग स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल के निर्देशन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय प्रतियोगितायें नवीन खेल परिसर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिण्ड जिले से लगभग 200 बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। जिसमें 14, 17 और 19 वर्ष के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस जूडो प्रतियोगिता में 30 बालक बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए शिवपुरी के खिलाड़ी चयनित हुए। जो कि आगामी माह में रीबा में आयोजित होगी।
जूड़ों खेल में सभी खिलाड़ी खेल प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। चयनित जूड़ो खिलाडिय़ों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अण्डर 14 बालक वर्ग में अभिषेक प्रजापति, हनी कुशवाह, धु्रव राजपूत, उद्दयांश सिंह शाह, हेमंत नगेला, रामलखन गुर्जर, एवं अण्डर 14 बालिका वर्ग में हर्षिता बरैया, इकरा अली, सपना जाटव, खुशी यादव, निधि यादव, अंजली चिड़ार एवं अण्डर 17 बालक बार्ग में योगेश मांझी, अण्डर 17 बालिका में सलौनी सैन, जोधा अली, छाया धाकड़, शिखा शर्मा, एवं अण्डर 19 बालक अजीत जाटव, उमेश मौैर्य, शैलेन्द्र परिहार, राजप्रताप बुन्देला, नितिन मौर्य, अवनीत यादव, एवं अण्डर 19 बालिका वर्ग में संजना सैन, निकिता कुशवाह, रश्मी तोमर, शकुन जाटव, दीपा जाटव, निधि कुशवाह, नैना शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता जूडो खिलाड़ी आगामी माह में रीवा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने जौहर दिखायेंगे। जूड़ो प्रतियोगिता में सहयोग करने पीटीआई बसंत शर्मा, महेश भार्गव, जेपी शर्मा, जितेन्द्र सिंह, विवेक वर्धन शर्मा, राजीव श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।