सिंधिया पर आरोप लगाने के अलावा कुछ हैै क्या : रूस्तम सिंह

NEWS ROOM
0


शिवपुरी। आज शिवपुरी दौरे पर आए शिवपुरी के प्रभारी और मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थय मंत्री रूस्तम सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आरोप के अलावा और कुछ न करने की बात कही है। इस समय मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार बाले जिले शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यस्थाएं खुद वेंटीलेटर पर है। अपने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को तो मंत्री सुधार नहीं पा रहे है। अब सवाल यह है कि पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यस्थाओं को यह कैसे मेनेज कर पाऐंगे। आज शिवपुरी दौरे पर आए प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह ने शिवपुरी की मीडिया ने सवाल किया कि सांसद सिंधिया ने भाजपा सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए है। 

जिस पर रूस्तम सिंह ने भडक़ते हुए कहा कि सांसद सिंधिया के पास और कुछ है आरोप के अलावा ? मेरा आग्रह है कि सिंधिया से पूछिए की 2003 में इनकी सरकार थी। तब शिवपुरी में ट्रॉमा सेंटर था क्या, डायलिसिस थी क्या। 

रूस्तम सिंह ने स्वीकार किया कि जिले में डाक्टरों की कमी है। में डॉक्टरों की व्यवस्था करता हूं तो दूसरी जगह डॉक्टर कम हो जाते है। अब डॉक्टर तत्काल तो तैयार नहीं होते इन्हें तैयार होने में समय लगता है। पहले कॉग्रेस की सरकार में किसी ने सोचा था कि शिवपुरी में मेडीकल कॉलेज आएगा। जिस पर कहा कि कांग्रेस इस मेडीकल कॉलेज पर भी श्रेय लेना चाहती है। तो वह काग्रेस के शासन में क्यों नहीं आया। इसका जबाब तो काग्रेस को हर बार जनता दे देती है और नकार देती है।

हम सब चीजों को बेहतर तरीके से सुधारना चाहते है। अब डॉक्टर नहीं आना चाहते तो हम क्या कर सकते है। डॉक्टर आएगें अगर नहीं आए तो आप ही बताए हम क्या कर सकते है। कोई भी डॉक्टर अपनी इच्छा से पोस्टिंग चाहते है कोई आना ही नहीं चाहते। कुल मिलाकर रूस्तम सिंह ने अपने आप को शिवपुरी की फैलुअर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दौषी ठहराने की बजाए सिंधिया पर ही आरोप लगा रहे है। अब इन्हें कौन समझाए की आरोप प्रत्यारोप से पब्लिक को मतलब नहीं है श्रीमान उन्हें तो बस शिवपुरी में सही स्वास्थ्य सुविधा मिल जाए यही काफी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!