शराब के पैसे नहीं दिए तो युवक को पीटा, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस थाना फिजीकल क्षेत्र में एक फरियादी को शराब के लिए आरोपी द्वारा मांगे जा रहे पैसे ना देना भारी पड़ गया और इसके एवज में उसे मॉ-बहिन की गंदी-गंदी गालियां तो सुननी ही पड़ी इसके अलावा आरोपी ने फरियदी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। 

थाना फिजीकल में फरियादी विक्की पुत्र मोहर सिं आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी जगतपुर कोलारस ने बताया कि वह भदैयाकुण्ड की ओर गया हुआ था इसी बीच उसे रास्ते में आरोपी इंतजार खान व सानू मुसलमान निवासी सईसपुरा मिले जिन्होंने मिलकर विक्की से शराब पीने के लिए पैसों की जबरन मांग की। 

जब विक्की ने पैसे नहीं दिए तो दोनों आरोपियों ने मिलकर विक्की के साथ गाली-गलौज की और विवाद करते हुए मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। अपने साथ हुई इस घटना को लेकर विक्की पुलिस थाना फिजीकल पहुंचा और पूरा वाक्या कह सुनाया इस पर पुलिस ने विक्की शिकायत पर आरोपी इंतजार खान व सानू मुसलमान के विरूद्ध धारा 323,294,506,327,34 ताहि व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!