चोरी की कार लेकर अपनी GF से मिलने पहुंचा चोर, दबोचा गया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस ने चार माह पहले शहर के झांसी तिराहा इलाके में रहने वाले भाजपा नेता व मिठाई व्यवसायी मनोज गुप्ता की घर के बाहर खड़ी टाटा सफारी कार चुराने वाले आरोपी को ग्वालियर स्थित बहोड़ापुर इलाके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार बरामद कर ली है। कोतवाली टीआई संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी मुकेश जाटव निवासी मुरैना को तब दबोचा गया जब वह ग्वालियर में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। पुलिस को सुराग लगा तो घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। 

पूछताछ के दौरान आरोपी मुकेश ने बताया कि वह कार ठिकाने लगाने उड़ीसा गया था, लेकिन सौदा नहीं पटा तो वह अपनी प्रेमिका से मिलने ग्वालियर आ पहुंचा। यहां पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी इससे पहले भी कई वाहन चोरी कर चुका है। यह बात उसने खुद कबूल की और उसके चेहरे पर डर या पश्चाताप के कोई भाव नहीं थे।

शराब के धंधे में करता था उपयोग
आरोपी ने बताया कि वह जो वाहन चोरी करता था उसे ठिकाने लगाने से पहले शराब तस्करी में उपयोग करता था। वह आसानी से पुलिस की आंख में धूल झोंककर न सिर्फ वाहन चुराता था, बल्कि शराब की तस्करी भी बेखौफ किया करता था। एएसआई अरुण वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कुछ और लग्जरी वाहन चोरी का खुलासा हो सकता है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे में साइबर सेल की मदद भी ली।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!