अजब प्रेम की गजब कहानी: 8 साल से अपने परिंदे भाई को बांधती है राखी, शादी के बाद ससुराल भी ले गई

Updesh Awasthee
0
राजकुमार यादव/बदरवास। अभी तक आप सुनते आए होगें की कुत्ते-बिल्ली और पक्षीयों के प्रति लोगों के प्रेम के चलते उनसे दूर होने के गम की कहानियां परंतु आज जो हकीकत निकलकर सामने आई उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएगे। यह कहानी है अजब प्रेम की गजब कहानी। जिसके चलते एक बहिन को अपने परिंदे भाई से इतना प्यार हो गया है कि वह अपने इस भाई के बिना एक पल भी नहीं रह पाती। इस पंरिदे के साथ युवती का लगाब तो देखों हर साल उक्त युवती हर रक्षा बंधन पर अपने परिंदे भाई को राखी बांधती है। उक्त परिंदा भी सहर्ष राखी बंधबाता आया है।

दरअसल बदरवास की श्री राम कालोनी निवासी दीक्षा शर्मा का अपने तोते से रिश्ता पूरी तरह भावनात्मक है। दीक्षा ने बताया है कि  8 साल पहले एक तोता उड़ कर हमारे घर की छत पर आया और चहकने लगा पता नही उसे देखकर मुझे क्या हुआ मेने उससे दोस्ती कर ली और वह हमारे घर पर ही रहने लगा। धीरे धीरे उससे लगाव बढ़ता गया और एक दिन रक्षाबंधन के दिन मेने उसे अपना भाई मानते हुए रखी बांधी। उसके बाद उक्त युवती की शादी हो गई। 

शादी के बाद उक्त परिंदा बदरवास में ही रह गया तो वह उदास रहने लगा। वही अपने परिंदे भाई को मायके छोडक़र आई दीक्षा भी भाई के लिए व्याकुल होने लगी। उसने उक्त परिंदे की बात अपने पति और ससुरालजनों को बताई और अपने साथ रखने की इच्छा जताई। इस पर पूरे परिवार ने हसी-हसी उक्त परिंदे को अपने साथ रखने की इजाजत दे दी। तब से दोनों भाई बहिन ससुराल में ही रह रहे है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!