कांग्रेस मनाएगी भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं बर्षगांठ, निकालेगी पैदल मार्च

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अंग्रेजों भारत छोडो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस सेवादल द्वारा गांधी जी की समाधि पर एक विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया है। जिसके तहत सुबह 08 बजे कांग्रेस सेवादल कार्यालय पुराने बस स्टैण्ड से पैदल मार्च निकाला जायेगा, जो न्यूब्लॉक होते हुए गांधी पार्क स्थित गांधी समाधि पर पहुंचकर सर्वप्रथम बापू की समाधि पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये जायेंगे, तत्पश्चात देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान विषय पर एक विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया जायेगा। 

जिला सेवादल अध्यक्ष अनिल उत्साही ने समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला एवं शहर कांग्रेस, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं विधि प्रकोष्ठ तथा कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी से अपील की है कि वह सुबह 08 बजे कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित भारत छोडो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!