कलेक्टर ने दिव्यांग दयाराम जाटव को बाद्ययंत्रों के लिए दी 10 हजार का सहायता

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कलेक्टर तरुण राठी ने आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अंचलों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए नरवर तहसील के ग्राम निजामपुर निवासी नेत्रहीन दिव्यांग श्री दयाराम जाटव को व्यक्तित्व विकास (बाद्ययंत्रों) हेतु 10 हजार रूपए की राशि रेडक्रॉस के माध्यम से प्रदाय की। इस राशि ने जहां दयाराम अपने बाद्ययंत्र खरीदकर अपने गाने की विद्या को सबारकर, बेहतर तरीके से प्रस्तुति दे सकेंगे। 

कलेक्टर तरूण राठी द्वारा जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जहां जिले के विभिन्न अंचलों से आए 50 लोगों की समस्याओं को सुना वहीं उनके निराकरण की भी कार्यवाही की। उन्होंने शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में आवेदन देने वाले लोगों को बताया कि उनकी सुविधा के लिए जनसुनवाई कक्ष के बाहर लाभांवित होने वाले हितग्राहियों की सूची अवलोकनार्थ रखी गई है, कृपया वे सूचियों का अवलोकन कर अपना नाम देंखे। 

सूची में नाम होने पर शौचालय एवं आवास निर्माण हेतु सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग, वृद्ध एवं महिलाओं को नि:शुल्क भरपेट भोजन हेतु दीनदयाल रसोई योजना के तहत 52 कूपन भी प्रदाय किए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर आर.ए.प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे। जनसुनवाई में मुख्य रूप से राजस्व प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन योजना आदि से संबंधित आवेदकों ने अपने आवेदन दिए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!