सद्भाव का प्रतीक भुजरिया त्यौहार हर्षोल्लास से मना

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। श्रावण मास के सात दिन पूर्व बोई जाने वाले भुजरियों को आज माता बहिनों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भुजरियों की पूजा अर्चना करने के पश्चात सिर पर रखकर पास में स्थित जलाशय या नदियों में ले जाकर विसर्जन किया तत्पश्चात बहिन एवं भाईयों सहित बड़े बुर्जुगों को भूजरियों भेंट की गई। इसके फल स्वरूप बड़े बुर्जुगों ने नन्हीं मुन्नें बच्चों को उपहार स्वरूप पैसे भी दिए गए। 

इसी सभी लोगों सद्भाव के तरीके से एक दूसरे से गले मिलकर भुजरियां भेंट की गई। इसी कड़ी में आज शहर के मध्य स्थित गूजर ताल पर भुजरिया विसर्जन के अवसर पर एक मेला भी लगा जहां पर भूजरिया का विसर्जन करने आई माता बहिनों ने जमकर आनंद उठाया। जहां पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने झूला झूल कर प्रसन्नचित नजर आए। वहीं महिलायें नए परिधान पहनकर एक दूसरे को भूजरिया भेंट करते हुए दीर्घआयु शुभकामनायें देते हुए दिखेगी गई।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!