बीआरसी कार्यालय का कम्प्यूटर चुरा ले गए चोर

NEWS ROOM
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में स्थित बीआरसी कार्यालय में विगत रात्रि अज्ञात चोर ने कार्यालय का ताला खोलकर वहां रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और एक बैटरी कीमती 30 हजार रूपए चोरी कर लिए। कल सुबह जब कार्यालय का चपरासी वहां पहुंचा तो उसने चोरी की जानकारी बीआरसी श्री मुदगल को दी। पुलिस ने  इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार विगत 31 जुलाई को पोहरी में स्थित बीआरसी कार्यालय का ताला लगाकर वहां का चपरासी मनोज शर्मा अपने घर चला गया था जहां रात्रि में अज्ञात चोर कार्यालय में घुस गया और वहां रखी चाबी से कार्यालय का दरवाजा खोलकर वहां से सामान चोरी कर ले गया। 

कल  सुबह जब चपरासी कार्यालय पहुंचा तो उसे ज्ञात हुआ कि वहां चोरी हो गई जिस पर चपरासी ने बीआरसी विनोद कुमार मुदगल को दी। सूचना पाते ही श्री मुदगल कार्यालय पहुंचे और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!