आम आदमी पार्र्टी ने बताया नर्मदा घाटी में लोकतंत्र की हत्या

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सरदार सरोवर बांध के मुद्दे को लेकर नर्मदा किनारे चिखलदा में नर्मदा बचाओ आन्दोलन के अहिंसक आन्दोलन का दमन करते हुए अनशन के 12वें दिन पुलिस ने बर्बरता से लाठी चार्ज करते हुए नर्मदा बचाओ आन्दोलन की नेत्री मेधा पाटकर को गिरफ्तार करने की घटना को आम आदमी पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। इस घटना के विरोध में जिला शिवपुरी के संयोजक एड.पीयूष शर्मा के नेतृत्व में शहर के माधवचौक पर प्रदर्शन किया गया और प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

यहां आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इसे कायरना घटना करार दिया। जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के सम्मान में सैकड़ों सरदार सरोबार बांध पुर्नवास के तहत विस्थापितों की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर और नर्मदा बचाओ आन्दोलन के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन प्रदेश सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी और बाद में दमनकारी नीति अपनाते हुए प्रदर्शनकारियों को रातों रात प्रदर्शन स्थल से हटवा दिया। 

यह घटना प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या को निरूपित करती है और आम आदमी पार्टी ऐसी प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करती है। इस घटना में आप पार्टी के विपिन शिवहरे, अमित गोस्वामी, अब्दुल आरिफ आदि सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता अपने सीने पर प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में तख्तियां लगाकर प्रदर्शन करते नजर आए और प्रदेश की भाजपा सरकार को लोकतंत्र के विपरीत कार्य करने वाली सरकार बताया। प्रदर्शन में आप पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!