शिवपुरी। जिले के खनियाधाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में कल पुलिस ने कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया है। जिसके पास से कट्टे के साथ जिंदा राउंड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवरी रोड़ पर रघुवीर पुत्र किशनलाल कोली एक कट्टा और जिंदा राउंड के साथ घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और तलाशी ली तो आरोपी से कट्टा और राउंड बरामद कर लिए हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।