घर में घुसकर कर रहा था अश्लील हरकत, रोका तो महिला को ही पीट दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के गौशाला में विगत दिवस पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने रात्रि के समय घर में घुसकर आदिवासी महिला के साथ अशलील हरकतें की। जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसकी मारपीट कर आरोपी मौके से  भाग गया। पीडि़ता ने इस घटना की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 456, 354 बी, 323, 506 एवं 3(2) 5 (क) 3 (1) द ध 3 (1) ब (1) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पीडि़ता रानी आदिवासी (परिवर्तित नाम) विगत 20 अगस्त को पति की अनुपस्थिति में रात्रि में अपनी टपरिया में सो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी राजू खां मौके का फायदा उठाकर टपरिया में घुस आया जहां उसने पीडि़ता के साथ अशलील हरकतें कर दी। 

पीडि़ता ने जब उसे रोका तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। डर के मारे पीडि़ता ने किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताया, लेकिन जब उसे आत्मग्लानि हुई तो उसने आरोपी की धमकियों को दरकिनार कर घटना की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!