बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टुडियावद के ग्राम हरीपुर के शासकीय स्कूल में गुरुवार दोपहर शराब पी उत्पात मचाने वाले एक शरारती युवक को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज ग्रामीणों ने सूचना दी कि ग्राम हरीपुर के शासकीय स्कूल में एक शराबी नशे में धुत्त होकर उत्पात मचा रहा है। तभी ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गोपाल पुत्र रमुआ निवासी हरीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उत्पात मचाने वाले युवक के खिलाफ शांति भंग सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर भेज भेज दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।