जंगल में सो रहे चरवाहों को सांप ने डसा, दो की मौत

0
शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के मोहनगढ़ के जंगल में शनिवार की रात को जंगल में भैंस चराने गए तीन युवकों में से दो को सांप ने सोते समय डंस लिया। इस घटना में तीसरा युवक भी उनके साथ सो रहा था, लेकिन सांप इससे पहले तीसरे को डंस पाता तीसरे युवक ने उसे देख लिया और भाग खड़ा हुआ। इसके बाद सांप के द्वारा डसे युवकों को अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के अनुसार नीलम पुत्र करन सिंह, राम सिहं पुत्र लालाराम और उनका एक साथ मनोहर सिहं मोहनगढ़ के जंगल में एक साथ सो रहे थे। शाम के समय तीनों एक साथ एक पेड़ के नीचे सो गए जिसमें सांप ने नीलम पुत्र करन सिंह, राम सिहं पुत्र लालाराम उम्र 45 को डंस लिया। 

इससे पहले कि सांप तीसरे युवक को डंस पाता युवक भाग खड़ा हुआ। इसके बाद युवक मनोहर ने सांप को भगाया और सांप डसे युवकों को लेकर अस्पताल में इन लोगों को भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने इन तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!