नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर रेत खदान से शनिवार की रात दो डंपर चालक खदान के पास डंप कर रखी रेत को चोरी कर ले गए। पुलिस ने फरियादी की पर डंपर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दाताराम पुत्र परमा शर्मा 42 वर्ष निवासी पोहा नरवर का आरोप है कि रात के अंधेरे में खदान के पास डंप कर रखी रेत को डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 1914 का चालक रेत भर कर ले गाया। वहीं दूसरी घटना में सुरेश तोमर 45 वर्ष निवासी पोहा नरवर ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।