श्रीजी के स्वागत में शहर ने बिछाए पलक पावड़े, उमड़ते बादलों के साथ घर आए श्रीगणेश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज से 11 दिन तक चलने वाला गणेश महोत्सव प्रारंभ हो गया है जहां शहरवासी भगवान गणेश का पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करने में जुट गए हैं। सुबह से ही श्रीजी को विमानों में सवार कर भक्तगण ढोल बाजों के साथ उन्हे गंतव्य तक ले जाने में जुटे हुए हैं। जिनकी घटस्थापना शुभ मुहुर्त में की जाएगी और दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहेगा। रात्रि में भगवान की आरती की जाएगी और कल से शहर में झांकियों का दौर भी शुरू हो जाएगा। जिन्हें देखने के लिए लोग रात्रि के समय पहुंचते हैं जिससे शहर मे काफी चहल-पहल बनी रहती है और इन दस दिनों तक चलने वाले उत्सव के दौरान शहर का उत्साह देखने लायक बनता है। 

सुबह से ही सुबह मुहुर्त में फिजीकल क्षेत्र में निर्माण हुई विशाल गणेश प्रतिमाओं को भक्तों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं माधव चौक चौराहा और कोर्ट रोड़ पर लगी दुकानों पर अपनी पसंद की प्रतिमाएं खरीदने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है वहीं मिठाई की दुकानों के साथ साथ फूल मालाओं की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी गई जिससे शहर के मुख्य बाजार जाम हो गए। 

लोग बड़े उत्साह के साथ भगवान गणेश के स्वागत में जुटे रहे और चारों ओर गणेशोत्सव की धूम देखी गई। कहीं ढोल ताशे बजाकर लोग भगवान को विहार पर ले जाते देखे गए तो कहीं रंग गुलाल उड़ाकर भगवान का  स्वागत करते रहे। बीती रात्रि से ही विमानों में भगवान को सवार करके लोग ले जाते देखे गए। शहर में निर्मित प्रतिमाओं को जिले सहित दीगर जिलों में भी ले जाया जाता है। 

इस बार टेकरी पर विशाल पर प्रतिमा स्थापित की जा रही है। जिसे भक्तगण शाम के समय बड़ी धूमधाम के साथ स्थापना स्थल पर लाएंगे। उक्त प्रतिमा को टेकरी का राजा नाम से जाना जाता है। वहीं कमलागंज और कलारबाग, कोर्ट रोड़, राजेश्वरी रोड़ और कटरा मोहल्ला में भी सुंदर और विशाल प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं जो प्रतिवर्ष आकर्षण का केंद्र रहती हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!