खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र खिरखिट गांव में एक युवक ने अपने खेत में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतारा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मोहन ओझा उम्र 20 वर्ष निवासी खिरखिट अपने घर से खेत पर जाने की कहकर निकला हुआ था। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन युवक को देखने खेत पर पहुंचे। तो देखा कि मोहन खेत में पेड़ से लटका हुआ है। इस बात की सूचना परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।