पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के दबियाकलां गांव एक आरोपी ने एक नवविवाहिता के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की शिकायत नव विबाहिता ने अपने पति से की। पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। जहांं पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रेनू पत्नि राजू पाल उम्र 19 वर्ष निवासी दबियाकलां को गांव का ही मुकेश पुत्र देशपाल बीते 4 माह से परेशान कर रहा था। महिला ने बताया है कि आरोपी उसे पति को छोडक़र शादी करने का दबाव बना रहा था।
बीते रोज आरोपी ने महिला को अकेले में दबौचकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,450,506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।