कांग्रेस ने मनाई भारत छोड़ों आंदोलन की 75 वीें वर्षगांठ

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के आवाह्न पर जिला कांग्रेस सेवादल शिवपुरी द्वारा भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ मनाई, जिसे अगस्त क्रांति दिवस भी कहा जाता है। जिसके क्रम में समस्त कांग्रेसजनों ने मिलकर सेवादल कार्यालय पुराने बस स्टैण्ड से पैदल मार्च निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गों होते हुए गांधी पार्क स्थित गांधी समाधि पर पहुंचा, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रभक्ति के नारों से गांधी पार्क मैदान गुंजायमान हो उठा। 

इस मौके पर एक विचार गोष्ठि का आयोजन भी किया गया जिसमें सर्वप्रथम वरिष्ठ इंकाजनों को सम्मानित कर गोष्ठि की विधिवत शुरूआत की गई, जिसमें हरवीर सिंह रघुवंशी, के.एल.राय, मुन्नालाल कुशवाह अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने अपने-अपने उद्गार व्यक्त कर कांग्रेस के त्याग, तपस्या, बलिदान के इतिहास पर प्रकाश डाला, जिसमें सेवादल के मुख्य संगठक अनिल उत्साही ने 1942 के भारत छोडो आन्दोलन के इतिहास पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदाय की तथा गांधी जी के मूलमंत्र करो या मरो के देशव्यापी नारे से अवगत कराया। 

गोष्ठि सम्पन्न होने के उपरांत उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने भजन गाकर एवं गांधी जी को साक्षी मानकर उनकी समाधि पर संकल्प के साथ शपथ ली कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इस अंचल के लोकप्रिय एवं जननायक श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाकर प्रदेश की जनता को इस महाभ्रष्ट, दलित किसान, मजदूर व कर्मचारी विरोधी प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। जिसके लिये हम सभी घर-घर जाकर प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार के काले कारनामों से जन-जन को अवगत कराकर श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के विकास कार्यों से अवगत करायेंगे। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉॅ. के.एल.राय, नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, राकेश गुप्ता, इरशाद खां पठान युवक कांग्रेस, मुख्य संगठक सेवादल अनिल उत्साही, आईटी सैल के कपिल भार्गव, हरीश खटीक, शहर सेवादल अध्यक्ष योगेश करारे, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, कुसुम नामदेव, सुशीला जाटव, धनियाबाई, पांचोबाई, मुन्नीबाई, कल्पना देवी, राजगिरि गोस्वामी, जितेन्द्र पाण्डे, भगवती नामदेव, रामवीर लोधी, कृष्णा, गजेद्र समाधिया, जनवेद प्रजापति, अशोक बेडिया, राजेश ठाकुर, जितेन्द्र रघुवंशी, हमीद खां, हफीज खां, इब्राहिम खांन, शेख इकबाल खां, अफसर खां, पार्षद आकाश शर्मा, पवन शर्मा आईटी सैल, अरविन्द परिहार, दिलीप जैन, राजेन्द्र गुप्ता, अजय प्रताप रूहानी, आजाद खान, नासिर खांन, श्रीराम कुशवाह सहित सैंकड़ों इंकाजन उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!