सब इंजीनियर, जेलर का दामाद 30 हजार की रिश्वत लेते दबौच

0
शिवपुरी। बैसे तो शिवपुरी जिला रिश्वत के मामले में सुर्खियों में रहा है। यहां कलेक्ट्रेट परिसर में ही बड़े बड़े अधिकारी रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने दबौचे है। उसके बाबजूद भी उक्त अधिकारी और कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। आज फिर लोकायुक्त की टीम ने जनपद पंचायत शिवपुरी में पदस्थ सब इंजीनियर को तीस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबौच लिया है।

जानकारी केे अनुसार फरियादी राहुल पुत्र सुरेश रावत उम्र 29 वर्ष ने लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे पंचायत के काम के मूल्यांकन के रूप में जनपद पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर 40 हजार रूपए रिश्वत की मांग कर रहा है। जिस पर फरियादी ने कुछ रूपए पहले दे दिए थे। उसके बाद लोकायुक्त की टीम ने फरियादी को टेप रिकोर्डर देकर रिश्वत देने की बात कही।

जिस पर राहुल रावत ने सब इंजीनियर राकेश हरिऔध को 5 हजार रूपए देकर टेप रिकोर्डर में कैद कर लोकायुक्त की टीम को सौंप दिया। जिसपर लोकायुक्त की टीम ने तीस हजार रूपए की रिश्वत देने के लिए फरियादी को भेजा। फरियादी ने जनपद पंचायत कार्यालय में ही उक्त आरोपी को 30 हजार रूपए की रिश्वत देकर सिर हिलाकर लोकायुक्त की टीम को अबगत करा दिया। 

लोकायुक्त की टीम ने उक्त आरोपी सब इंजीनियर को पकडक़र उसकी तलाशी ली तो पैंट की जेब में से रिश्वत की राशि जप्त कर हाथ धुलाए तो रंग निकलने लगा। लोकायुक्त की टीम द्वारा पकड़ा जाने पर आरोपी रोने लगा। 

इस कार्यवाही को लोकायुक्त की टीम में निरीक्षक अतुल सिंह, सेजला गुप्ता, सुरेश बघेल, आरक्षक राजेन्द्र, सुरेन्द्र, बलवीर, छीरसागर और जसबंत सिंह ने अंजाम दिया। खबर लिखे जाने तक टीम कार्यवाही में जुटी हुई है। 

आरोपी सब इंजीनियर जेलर का है दामाद
आज लोकायुक्त की टीम द्वारा दबौचा गया आरोपी सब इंजीनियर राकेश हरिऔध शिवपुरी जेल के पूर्व जेलर रहे बीएस मौर्य का दामाद बताया गया है। आरोपी मूूल रूप से वार्ड नं 39 अटेर भिण्ड का निवासी है जो बर्तमान में मोहनी सागर कॉलोनी में निवास करता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!