शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा और इंदार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से एक लोडिंग और एक आयशर वाहन जब्त किया है और उसमें भरी 18 भैंसे मुक्त कराई हैं और पुलिस ने पकड़े गए 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पहली कार्यवाही कल शाम 5:30 बजे सुभाषपुरा पुलिस ने थानेे के आगे चैकिंग के दौरान की। जहां से एक पिकअप लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 07 जीए 6312 में 3 भैंसे जिनके पैर बंधे हुए और वह निर्दयता पूर्वक वाहन में भरी हुई थी।
पुलिस ने उक्त तीनों भैंसों को बंधन मुक्त कराया और आरोपी कुलदीप कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी सात भाई की गोठ लक्ष्मणगंज जनकगंज ग्वालियर और परशुराम पुत्र अतरसिंह लोहपीटा उम्र 37 निवासी बेला की बावड़ी कंपू को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ भादवि की धारा 11 (घ), (क), (च), (ज), (ड़) मध्यप्रदेश कृषक पशु परिक्षण अधिनियम सहित 66/192 एमव्ही एक्ट, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
वहीं दूसरी कार्यवाही इंदार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से ओन्डेरा रोड़ पर की जहां से एक आयशर वाहन क्रमांक यूपी 80 सीटी 5709 को पकड़ लिया जिसमें भरी 9 भैंसे, एक पड़ा और 4 भैंस के छोटे बच्चे भरे हुए थे जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराकर आरोपी चालक साहूकार बघेल और गाड़ी मालिक के बेटे सचिन यादव सहित सद्दाम कुर्रेशी निवासी तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी, आलम खां निवासी बिजरौनी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि वह यहां से भैंसे भरकर आगरा कत्लखाने ले जा रहे थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।