करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र में एक मजनू युवक को कोंचिंग जाती छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना उस समय मंहगा पड़ गया जब छात्रा ने इस बात का विरोध किया तो पब्लिक ने उक्त साहबजादे को दबोच कर खेर खबर ली। इसके बाद इन साहबजादे को पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद इस आरोपी को छुडाने कई दिग्गज नेताओं के फोन घनघनाते रहे पर पुलिस अपना काम कर चुकी थी।
दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि आरोपी राहुल पुत्र शिवकुमार अहिरवार उम्र 19 साल निवासी अम्बेडकर मोहल्ला दिनारा ने शनिवार की सुबह कोचिंग पढऩे जा रही 16 वर्षीय छात्रा को रास्ते मे रोककर उसका बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया तथा अश्लील हरकतें करने लगा छात्रा ने जब चिल्लाना शुरू किया। तभी आरोपी राहुल उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भागने लगा। जिसे स्थानीय लोगों ने दबौच लिया।
बताया गया है उक्त आरोपी राहुल अहिरवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस की नेत्री के सहाबजादे है। जो आए दिन अपनी मां की राजनीति की धौंस दिखाकर कोंचिंग जाने बाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करता था। परंतु राजनीतिक पकड़ होने के चलते कोई भी इस मनचले की शिकायत नहीं करता था। पुलिस की इस कार्यवाही से कोचिंग जाने बाली छात्राओं में खुशी का माहौल निर्मित हो गया है। छात्राओं ने दबी जबान पुलिस के कार्य की सराहना की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।