कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर एक बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए सड़क पर जा रहे वृद्ध में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमप्रभ पुत्र सुकमाल जैन ने पुलिस को बताया कि 13 जून को करीब 10 उसके पिता सुकमाल किसी काम से जा रहे थे तभी पीछे से बाइक सवार ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।
घटना में सुकमाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।