शिवपुरी में पहली बार माधव चौक पर फूंका गया सिंधिया का पुलता

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज शिवपुरी के इतिहास में एक और नया मुद्दा जुड़ गया है और वह हैै शिवपुरी के लिए मसीहा बने ज्योतिरादित्य सिंधिया का उन्हीं के क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने माधव चौक पर ही पुतले का दहन कर दिया। इस पुतले के दहन को लेकर पहले तो तमाम कयास लगाए जा रहे थे। परंतु फिर कांग्रेस के कमजोर होते ही पुतला दहन कार्यक्रम को भाजपा ने अंजाम दिया। 

आज शिवपुरी में भाजपा ने 2 बजे माधव चौक चौराहे पर अशोकनगर में दलितों के अपमान का आरोप लगाकर क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य का पुतला दहन का कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में आयोजित किया। जिसके चलते पहले तो महल के विरोधी मौके पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी प्रारंभ की। भाजपा के नेताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि सिंधिया तू किस ख्याल में भूस भरं देंगे खाल में सहित दलित विरोधी नारों के खिलाफ भाजपा मौर्चा खेोले रही। 

अभी हाल ही में कांग्रेस द्वारा नरोत्तम मिश्रा के पुतला दहन के दौरान पूनम पुरोहित द्वारा पुलते को छीनने की घटना के बाद भाजपा भी इस अनहोनी के लिए तैयार थी और खाफी देर तक पुतले को सामने लाने से डरती रही। हांलाकि कोई भी कांग्रेसी इस दौरान मौके पर नहीं पहुंचा। फिर भी कांग्रेस पार्षद इरशाद पठान के भाई ने मौके पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं से हल्की झडप के बाद भाजपा ने आनन-फानन में छुपते हुए माधव चौक पर ही सिंधिया के पुतले का इतनी जल्दबाजी में दहन कर दिया कि किसी को कोई भी मौका नहीं मिल पाया। 

अब सिंधिया के पुलते को दहन करने के दौरान कोई भी कांग्रेसी सामने नहीं आने पर भाजपा ने दूसरे पुलते की व्यवस्था की और फिर पुन: ज्योतिरादित्य का मुखौटा लगे पुलते को माधव चौक चौराहे का चक्कर लगातर दहन किया गया। हांलाकि इस दौरान पहले तो पुलिस और शहर इस बीच आंदोलन और भिंडत की उम्मीद में था परंतु ऐसा कुछ भी मौके पर नही हो पाया। इस पुलता दहन के बाद कांग्रेस ने भी मीडिया को बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!