ट्रेक्सी में भरकर ले जा रहा तेजाब फैला, मची भगदड़

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज सुबह झांसी तिराहे पर उस समय हड़कंप पूर्ण स्थिति निर्मित हो गई जब एक टैक्सी से परिवहन की जा रही तेजाब की कट्टी टैक्सी से निकलकर सडक़ पर फैल गई। हालांकि इस घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची जहां टैक्सी को पकडक़र थाने में लाकर खड़ा कर दिया। 

जानकारी के अनुसार टैक्सी क्रमांक 270 आज सुबह बड़ौदी पर पत्थर फैक्ट्री पर संचालित गोदाम से कट्टियों में तेजाब भरकर शहर में प्रवेश कर गया और झांसी तिराहे पर महाराणा प्रताप स्टेचू के पास टैक्सी से एक कट्टी निकलकर बाहर गिर गई और वहां तेजाब फैल गई उस समय कई राहगीर और वाहन चालक गुजर रहे थे अचानक तेजाब फेलने से वहां भगदड़ मच गई और लोग दौडक़र उक्त स्थान से दूर हो गए।

बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जहां देहात पुलिस मौके पर पहुंची और टैक्सी को पकडक़र थाने ले आए। देहात  थाना प्रभारी सतीश चौहान का कहना है कि टैक्सी में परिवहन की जा रही तेजाब का टैक्सी चालक पर परमिट था लेकिन टैक्सी चालक ने टैक्सी को लापरवाही पूर्ण तरीके से चलाया जिससे उस पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!