शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के टौंगरा में एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। इस बात की शिकायत मृतिका के परिजनों ने सिरसौद थाने में की। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया हैै।
जानकारी के अनुसार कृष्णा पत्नि केशव रावत उम्र 36 वर्ष निवासी टौंगरा अपने घर पर देर रात्रि कण्डे लेने गई हुई थी। अचानक कण्डे के पीछे छिपे बैठे सांप ने महिला को काट लिया। जिससे महिला की हालात विगडने लगी। परिजन झाड फूंक करने के बाद महिला को लेकर जिला चिकित्सालय आ रहे थे। तभी महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।