9 साल तक पत्नि के साथ मिलकर करते रहे रेप, हथियाई जमींन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक महिला पर ने अपने प्रेमी पर शारीरिक शौषण सहित जमींन हथियाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद से उक्त आरोपी अपनी पत्नि के साथ मिलकर उसके साथ रेप करता था। इसी के चलते आरोपी युवक ने उसकी जमींन भी हथिया ली है। 
पीडि़ता ने कलेक्टर से न्याय की मांग की है। पीडि़ता का कहना है कि वह अपने पति की मौत के बाद दो बच्चों के साथ मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी तभी विजयराम झा नामक युवक ने उसे अपने झांसे में ले लिया और उससे हमदर्दी जताते हुए उससे शादी करने की बात कही। पीडि़ता के अनुसार वह उसकी बातों में आ गई और उसके बाद वह उसके पास आने-जाने लगा।

इसी बीच पिता के नाम की जमीन के बटवारे को लेकर विवाद उपरांत विजयराम झा के साथ मिलकर उसने केस किया और वह केस जीत गई और विजयराम ने अपने नाम एग्रीमेंट करवा लिया और फिर बाद में उस जमीन को कोमल साहू से जमीन का एग्रीमेंट कर लिया। इस जमीन से मिले रुपए में से दो लाख रुपए विजयराम ने अपने खाते में डलवा लिए और बाद में विजयराम ने उसे बातों में लेकर एक लाख रुपए और लिए और ये सारा पैसा लेकर विजयराम रफूचक्कर हो गया, तब से वह आज कल आने की बात कहकर गायब है। पीडि़ता का कहना है कि उसे न्याय दिलाया जाए। पीडिता ने रोते हुए बताया है कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह कलेक्टर परिसर में ही आत्महत्या करने की बात कही। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!