मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के बैनर तले 29 को पटेल नगर में होगा वृह्द पौधारोपण

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्यप्रदेश पत्रकार संघ की शिवपुरी इकाई शिवपुरी नगर को हरा भरा बनाने तथा वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए मध्यप्रदेश पत्रकार संघ द्वारा पटेल नगर पार्क के माध्यम से एक अभियान को चलाने की शुरूआत की जा रही है। इस अभियान के तहत पटेल नगर पार्क में 29 जुलाई को एक वृह्द पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नगर की समाजसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों, आमजन से पौधरोपण करने का आह्वान किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पौधा संबंधित व्यक्ति को लाना होगा और उसे पटेल नगर पार्क के विकसित क्षेत्र में स्वयं रोपना होगा, उस पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश पत्रकार संघ व पटेल नगर विकास समिति के सदस्य लेंगे। उन्होंने बताया कि पौधा छायादार अथवा औषधिय हो तो बेहतर होगा, इसके अलावा फूलदार एवं शो-प्लांट भी लगाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई के दिन सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा लेकिन एक निर्धारित समय पर एक पर्यावरण गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी, जिसके लिए शिवपुरी कलेक्टर तरूण राठी और पुलिस अधीक्षक शिवपुरी सुनील कुमार पाण्डे एवं शहर के पर्यावरणविद् अशोक मोहिते सहित अन्य हस्तियां शामिल होंगी। उन्होंने सर्व संबंधितों से मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होकर अपने परिजनों के साथ पौधरोपण करने की अपील की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!