बधाई हो शहरवासियो: 10 साल के इंतजार के बाद सतनवाडा तक पहुंची सिंध

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बधाई हो शहर वासियों पूरे 10 साल के इंतजार के बाद सतनवाडा तक सिंध पहुचने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मडीखेडा इंटकवैल से सतनवाडा फिल्टर प्लांट पर सिंध का पानी 5 बजकर 20 मिनिट पर पहुंचा है। अभी सिंध सतनवाडा तक पहुंची है। शिवपुरी कब तक आऐगी इसका समय निश्चित नही है,लेकिन इस घडी के कई भागीरथियो ने अपने फोटो सोशल पर वायरल किए है। जैसा कि विदित है कि पूरे 10 साल तक लम्बे इंतजार के बाद सिंध जलावर्धन योजना पूर्ण होते दिख रही है। शहर ने लंबा इंतजार किया है इस योजना के लिए। अब उम्मीद है कि आने वाली गर्मियो में शिवपुर से कट्टी कल्चर समाप्त हो सकता है, शहर की घर-घर में सिंध का प्रकाट्य हो सकता है। 

सिंध को सतनवाडा तक लाने की श्रेय की लडाई भी शुरू हो चुकी है। भाजपा का कहना है कि हमारी विधायक इस योजना की भगीरथी है और उनके लगातार प्रयास से यह संभव हुआ है तो उधर शिवपुरी के नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह भी श्रेय के मामले में पीछे नही हट रहे है उनका कहना है कि यह योजना हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की देन है। 

जब से शिवपुरी नगर पालिका में कांग्रेस का शासन आया है जब से इस योजना को गति मिली है। आज सतनवाडा पर सिंध के प्रकाटय के भाजपा और कांग्रेस दोनो ने ही इसके फोटो सोशल मिडिया पर शेयर किए है। इस मामले में हमारे राम का कहना है कि शिवपुरी वासियो खुशियो मनाओ दस साल बाद सिंध जलावर्धन योजना के शुभ समाचार मिले है। और अपने राम से प्रार्थना करो कि अगली गर्मियो तक सिंध का पानी शिवपुरी आ जाए। कही अब श्रेय की लडाई के चक्कर में कुंभ के मेले के बराबर का समय इस योजना के पूर्ण होने में नही लग जाए....................
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!