सास ससुर के कहने पर पीटता था पति, आत्महत्या का प्रयास, बचाया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र में निवासरत एक महिला ने अपने सास ससुर और पति से प्रताणित होकर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जब तक वह आग लगा पाती परिजनों को उक्त मामले की भनक लग गई और महिला को पकड़ लिया। पडौसियों ने उक्त घटनाक्रम की सूचना डायल 100 को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को लेकर कोतवाली आ गई। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह माया राठौर पत्नि सोहन राठौर उम्र 42 वर्ष ने परिवारिक कलेश के चलते अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस बात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जो महिला को कोतवाली ले आई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति सोहन राठोर सास और ससुर के कहने पर उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!