नाबालिग बच्चों को नशीली और कीटनाशक न दें: बाल कल्याण समिति

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिला बाल कल्याण समिति शिवपुरी की न्यायपीठ द्वारा जारी किशोर (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 77 व 78 के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ऐल्कोहल, तम्बाकू व अन्य नशीले पदार्थ एवं कीटनाशक पदार्थो में उपयोग करना व विक्रय करना दोनों ही पूर्णत: निषेध है, क्योंकि ऐसी स्थिति में बच्चों का शारीरिक, मानसिक, यौन शोषण अथवा गैर कानूनी कार्यवाही के प्रयोजन तथा मानव तस्करी, अनैतिक व्यापार, यौन व्यापार की सम्भावना बढ जाती है तथा बच्चे नशीली वस्तुओं के सेवन के आदतन भी हो जाते है।इसलिये ऐसे कृत्य में बच्चों का उपयोग बिल्कुल न करें।

बाल संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 77 एवं 78 में बच्चों को नशीली वस्तुओं का विक्रय या इसमें उपयोग किये जाने पर सजा का प्रावधान किया गया है, जिसके अनुसार 07 वर्ष तक का कारावास व एक लाख रूपये तक का जुर्माना अथवा दोनों का एक साथ दण्ड का प्रावधान है, सी.डब्ल्यू.सी. बैंच के अध्यक्ष जिनेन्द्र कुमार जैन व सदस्य श्रीमति उमा मिश्रा, विनय राहुरीकर, दीपक शिवहरे व रवि गोयल ने बच्चों के सर्वोत्तम हित में सभी व्यापारिक संस्थानों केा आगाह किया है कि अधिनियम की धारा 77 व 78 का किसी प्रकार उल्लंघन न करें।

अन्यथा की स्थिति में आगामी कार्यवाही सुनििश्चत की जा सकती है। इस हेतु संचालनालय म.बा.वि. भोपाल द्वारा भी पत्र क्रमांक/486/08.06.2017 के माध्यम से विशेष निर्देश समस्त जिलों को जारी किये गये हैं। कुछ दुकानदार लालच व प्रलोभनवश सिलोचन व अन्य नशीली सामग्री व ऐसिड विक्रय करते है, उनको भी चाहिये कि वह ऐसा कतई न करें और पहिले बच्चों के हित में सोचें यही मानवीयता है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!