बीनू शर्मा बनीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, भाजपाइयों ने दी बधाई

Updesh Awasthee
शिवपुरी। गत दिवस भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती लता एलकर द्वारा मप्र के 28 जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। इस घोषित सूची में मप्र के जिला शिवपुरी से भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती बीनू शर्मा का मनोनयन किया गया है। 

इस मनोनयन के प्रति श्रीमती बीनू शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार ज्ञापित किया है और विश्वास दिलाया है कि वह इस पदीय गरिमा का पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। 

बीनू शर्मा के भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर नगर महामंत्री हरिओम राठौर, हरिओम नरवरिया, धनीराम रावत, नरेन्द्र शर्मा, महेश धाकड़, अभिषेक शर्मा, मंजू गर्ग, रत्नेश जैन, मुकेश बाथम, राकेश जैन, डॉ. विजय खन्ना, सुरेन्द्र रजक, बृजेश बिरथरे, चन्द्रकुमार बसंल, अर्चना राठौर, राधा भार्गव, सपना दुबे, ऊषा सोनी, राजकुमारी परिहार, सुषमा ओझा, मीरा जैन, सरोज धाकड़, किरण कुशवाह , लक्ष्मी जाटव, अंजू गोयल, पूनम राजौरिया, पूनम पुरोहित, मुन्नी शर्मा आदि ने बधाई और शुभकामनाऐं दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!