अलग-अलग एक्सीडेंट में दो घायल

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत दो अलग-अलग घटनाओं में कंटेनर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार युवकों में टक्कर मार दी। घटना में दोनों ही बाइक सवार युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

पहली घटना एबी रोड पर घटित हुई जिसमें जितेन्द्र पुत्र महावीर खटीक उम्र 26 वर्ष निवासी राजाखेडा धौलपुर राजस्थान बाइक से जा रहा था तभी एबी रोड सुभाषपुरा के पास एक कंटेनर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। 

वहीं दूसरी घटना चोरपुरा के पास घटित हुई। यहां मोइन पुत्र शब्बीर शेख उम्र 28 वर्ष निवासी जहानगंज सोमवार शाम करीब 5 बजे किसी काम से जा रहा था तभी ट्रक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलात हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!