कर्मचारी संघ में जिला संयोजक का कोई पद नही : अजमेर सिंह

शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मे जिला संयोजक नाम का कोई पद नही है, एक स्थानीय नेता द्वारा अपने नाम के आगे जिला सयोजक पद लिखकर अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा वह पूरी तरह गलत है। उक्त बात राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर आर ए प्रजापति को सौपे शिकायती आवेदन में कही।

सोंपे गए शिकायती आवेदन में बताया गया है उक्त युवक द्वारा विगत कई दिनों से जिला सयोजक नाम के दुरुपयोग की शिकायत आ रही थी। शिकायती आवेदन के बाद भी यदि ऐसा दुरुपयोग जारी रहा तो उक्त युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

श्री यादव ने बताया कि प्रदेश के महा मंत्री द्वारा मध्यप्रदेश शासन प्रमुख सचिव सहित सभी विभाग प्रमुखों को निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची सौपी जा चुकी है, इसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा संघ के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। शिकायती आवेदन सोपते समय जिलाअध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, सचिव दिलीप शर्मा, विजय पाठक, अजय श्रीवास्तव, के के भार्गव, मुकेश आचार्य, अरूणेश रमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

यह है राज्य कर्मचारी संघ की कार्य कारिणी 
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की कार्य कारिणी में जिलाध्यक्ष। अजमेर सिंह यादव, उपाध्यक्ष हरभजन कौर, अजय श्रीवास्तव, किशोरी लाल परिहार, गिरजेश माथुर, सचिव दिलीप शर्मा, संगठन सचिव महेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विजय पाठक, सह सचिव अरुणेश रमन शर्मा, प्रचार सचिव मुकेश आचार्य, कार्य सचिव कर्ण सिंह शाक्य है।