ट्रेक्टर चालक ने साईकिल सवार को रौंदा, मौत

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ठर्रा गांव के पास एक ट्रेक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही पूर्ण तरीके से ट्रेक्टर चालाते हुए एक साईकिल सवार युवक में टक्कर मार दी। जिससे साईकिल पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र बृजभान धाकड़ उम्र 15 वर्ष निवासी ठर्रा अपने घर से खेत पर जा रहा था। तभी अपनी ससुराल जा रहे वृंदावन धाकड़ ने टेक्टर क्रमांक एमपी 33 एए 7893 से साईकिल में टक्कर मार दी। जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सोनू को परिजन शिवपुरी अस्पताल लेकर आए जहां युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने टे्रक्टर के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!