राई भैंरों मंदिर पर पाल समाज की हुई बैठक, प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

Updesh Awasthee
शिवपुरी। पाल बघेल समाज की एक आवश्यक बैठक ब्लॉक कोलारस में ग्राम राई स्थित भैरों बाबा मंदिर पर आयोजित की गई है। इस बैठक में राई में होने वाले सामूहिक विवाह स मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पाल बघेल समाज शिवपुरी के युवा सदस्यों ने भी भागीदारी की। युवा सदस्यों ने उपस्थित सभी समाज बंधुओं से 29 अप्रैल को आयोजित होने वाले स मेलन के आयोजन के बाद 31 मई को आयोजित किए जाने वाले होल्कर जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। 

बैठक में कोलारस की सम्मेलन समिति के अध्यक्ष अजमेर सिंह पाल ने सभी सदस्यों को सम्मेलन की तैयारियों हेतु जिम्मेदारियां बांटी एवं सम्मेलन को सफल बनाने का आव्हान किया। शिवपुरी से पहुंचे अभिभाषक रामस्वरूप बघेल ने सम्मेलन समिति को गत वर्ष आयोजित किए गए सफल विवाह स मेलनों के लिए बधाई दी एवं शिवपुरी में 31 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। 

पत्रकार नेपाल सिंह ने उपस्थित समाज बंधुओं को सम्बोधित किया। बैठक में सम्मेलन समिति के अमर सिंह पाल, रघुवीर सिंह पाल, पूरन पाल, सोनेराम पाल, कंचनलाल पाल, मनीराम पाल,फेरन सिंह पाल के अलावा शिवपुरी से पहुंचे नीरज पाल, नरेन्द्र पाल, रघुवीर पाल, सुरेन्द्र पाल, होतम पाल, शशि पाल एवं बलवीर पाल उपस्थित थे। सम्मेलन समिति की अगली बैठक 9 अप्रैल को होगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!