ओशो संबोधि उत्सव में कवि एवं मुशारे का आयोजन

शिवपुरी। गत दिवस तीन दिवसीय ओशो संबोधि दिवस ओशो मित्र मण्डल द्वारा महोत्सव के रूप मे मनाया गया। इस अवस पर ओशो श्रेष्ठ कवि एवं शायरों की रचनाओं को सुनकर ओशोप्रेमी आनन्द से विभोर हो गए। यह आयोजन ओशो स्वामी प्रेमकृष्ण (राजेन्द्र जैन) के निवास बसेरा महल कॉलोनी पर आयेाजित हुआ। यहां ओशो संबोधि महोत्सव में शहर के जाने-माने कवि रचनाकारों ने भाग लिया। इसके अलावा ओशो संबोधि दिवस पर ध्यान, संध्या, सत्संग व नृत्य के साथ ओशो संबोधि दिवस पर ऑडियो कैसिट के माध्यम से विशेष प्रवचन हुए। समस्त ओशो प्रेमियों ने अपने सद्गुरू आचार्य रजनीश को नमन् किया और आनंद में डूब गए। 

इसके उपरांत सहभोज के बाद विशिष्ट कवि एवं शायरों की कवि गोष्ठी मुशायरा आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता स्वयं ओशो को साक्षी मानते हुए की गई। प्र यात कवि हरीशचन्द्र भार्गव, राकेश कुमार सिंह, भगवान सिंह यादव, आदित्य शिवपुरी, विनयप्रकाश नीरव, सुनील बंसल, कुं.प्राशुल शर्मा, राजेन्द्र जैन, भूपेन्द्र विकल, जुगलकिशोर चौबे, कैलाश शर्मा, शायर रफीक इशरत ग्वालियरी, मुबीन भाई, सलीम बादल, याकूब साबिर, अजय ढींगरा, सत्तार शिवपुरी इत्यादि ने श्रेष्ठ रचना पाठ किया।

 इसके उपरांत ओशो की एक कविता उनके अध्यक्षीय आसन से स्वामी कृष्ण आनंद(भूपेन्द्र विकल)ने पढ़ी। संचालन भूपेन्द्र विकल ने जबकि आभार राजेन्द्र जैन द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में ओशो परिवार के स्वामी चेतन अन्मेष(गोपीकृष्ण), स्वामी प्रेमकृष्ण(राजेन्द्र जैन), स्वामी निखिल आनन्द (गोपालजी स्वर संगम), स्वामी ध्यान निर्दोष (रविन्द्र गोयल), स्वामी कृष्ण आनंद (भूपेन्द्र विकल), स्वामी प्रेमप्रकाश (प्रकाश सिनोरिया), मॉं ध्यान पल्लवा (श्रीमती हरजीत विरमानी, मॉं प्रेम गीता (गीता शर्मा), मॉं प्रेम कृष्णा (कुं.कमलेश), मॉं शुन्यम (प्रिया), स्वामी हरिओम अग्रवाल, स्वामी चिदानंद (सुधीर सिंघल), स्वामी बृजेश गुप्ता, स्वामी अंतरक्रांति (गोविन्द गुप्ता), मॉं प्रेम स्पन (किरण शर्मा) आदि ने बड़े उत्साह के साथ ओशो संबोधि दिवस मनाया।