विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ काग्रेंस ने दिया धरना

शिवपुरी। बिजली विभाग की मनमानी और आंकलित खपत पर दिए जा रहे बिलों से परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी ने कस्टम गेट पर धरना प्रदर्र्शन शुरू किया है। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसीजनों के साथ-साथ बिजली विभाग की मनमानी से परेशान उपभोक्ता शामिल रहे धरना प्रदर्शन सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ जो दोपहर दो बजे तक चला इसके पश्चात कांग्रेसियों ने रैली निकाल कर विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंपा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा जनमानस से तीन गुना से अधिक विद्युत दर वसूल की जा रही है। साथ ही आंकलित खपत के बिल उपभोक्ताओं को थमाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों के समक्ष काफी समस्यायें खड़ी हो गर्ई है। स्थिति यह हो गई है कि गरीब तबके के लोग आंकलित खपत के बिल भरने में असमर्र्थ है। 

जिससे विभाग द्वारा उनके कनेक्शनों को विच्छेद किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने मांग की है कि मीटर रीडिंग के हिसाब से उपभोक्ताओं को बिजली बिल दिए जायें और आंकलित खपत को खत्म कर लोगों को राहत दी जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस एक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। 

धरना प्रदर्र्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्र्मा अन्नी, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष अनिल उत्साही, पूर्र्व पार्षद वीरेन्द्र शिवहरे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकृष्ण मित्तल, विनय चंद ओझा, राजेन्द्र शर्मा सहित बड़ी सं या में महिलायें और पुरूष शामिल थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!