कोलारस। विधानसभा अंर्तगत आने वाले ग्राम लुकवासा में हाईवे के दोनो तरफ पानी निकासी के लिए बनी नालियां इस समय लोगो के लिए मुसिबत बनी हुइ्र है। ग्रामीणो ने कोलारस एसडीएम आर.के पांडे को अपनी समस्या से संबंधित आवेदन देते हुए बताया कि वर्ष 1994 - 1995 में पानी निकासी के लिए हाईवे नंबर 3 के दोनो तरफ बनी नालियो का निर्माण वर्षों से अधुरा पड़ा है।
नाली को 150 फिट दूर नाले में जोड़ा जाना था लेकिन ठेकेदार द्वारा नाली को अधुरा छोड़ दिया गया जिससे पानी कि निकासी न होने के कारण नाली के किनारे बने घरो और दुकानो में घुस रहा है। साथ ही नालियो चोक होने से गंदगी उत्पन्न हो रही है। इसी समस्या को लेकर रहासियो ने कोलारस एसडीएम आरके पांडें से समस्या को हल कराने कि मांग की है।