
आज पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने इन चारों बाईको को हरी झंण्डी दिखाकर रबाना कर दिया है। इस समर्थ संगनी की मोनीटरिंग महिला प्रकोष्ठ प्रभारी आराधना डेविस के हाथों रहेगी। पुलिस अधीक्षक सुनील पाण्डे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि समर्थ संगनी पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो रही है। जिसके चलते लडकीयों को स्कूल कॉलेज के बाहर असमाजिक तत्वों का जमावाड़ा लगा रहता है जो आए दिन लडकीयों को देखकर फव्तीयां कसते रहते है।
इसी के चलते उक्त वाहन की शुरूआत की गई है। इसके बाद जिले के सभी ग्रामों से आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस की और से जल्द ही एक नंबर जारी कर पूरी सूची डेटा रखा जाएगा। जिससे जो महिलाए या किशोरी,बालिकाए किसी डर से अपनी बात पुलिस तक नहीं पहुंचापाती। वह अपनी बात अपनी कार्यकर्ता को बताए। उस पर पुलिस तत्काल एक्सन लेकर कार्यवाही करेगी। वैसे तो शहर सहित पूरे जिले मेंं डायल 100 के चालू हो जाने से दिक्कत कम हो गई है। फिर भी डायल 100 में महिला आरक्षक नहीं होने पर पुलिस को परेशानी आती है इसे भी जल्द खत्म कर दिया जाएगा।
बताया गया है समर्थ संगनी शहर के सबसे ज्यादा चर्चित कोंचिंग सेटर राजेश्वरी रोड़ पर एक पॉइट रहेगा। दूसरा पॉइट सदर बाजार तो तीसरा पोइंट गल्र्स कॉलेज के पास रहेगा। वही चौथा पॉइट इस बाहन का भगवान परसुराम चौराहा फिजीकल पर रहेगा। यह चारों क्षेत्र ऐसे है जहां से लगातार पूरे दिन छात्राओं का निकलना होता है। इस वाहन की ड्यूटी 4-4 घण्टे की रहेगी। जो सुवह 6 वजे से 10 वजे और शाम को 4 वजे से 8 वजे तक पुलिसिंग करेंगी।
इस सुविधा के साथ ही पुलिस ने एक वाट्सएप नंबर 83194347270 और पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 7049101055 को जारी किया है। जिस पर कॉल कर महिलाएं और छात्राएं अपनी शिकायत बता सकती है।