शिवपुरी। कोलारस क्षेत्र में एक होटल पर काम करने वाले मलखान आदिवासी की 16 वर्षीय बहिन का अज्ञात व्यक्ति ने उस समय अपहरण कर लिया जब वह अपने भार्ई को टिफिन देने के लिए जा रही पुलिस ने इस मामले में पहले गुमशुदगी कायम की और जांच के बाद उसके अपहरण का केस दर्र्ज कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूलाल आदिवासी की 16 वर्षीय बालिका दमयंती निवासी खरर्ई घोटारी विगत 21 जनवरी को हार्ईवे पर स्थित ढावे पर अपने भार्ई मलखान आदिवासी को टिफिन देने घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी परिजनों ने उसकी तलाश की तब भी उसका कोर्ई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद पीडि़त परिवारजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्र्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद भादवि की धारा 363, 366 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।