आपस में विवाद, युवक को लगी गोली, हालात गंभीर

शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही हैै कि शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते दो युवकों ने एक राय होकर अपने ही समुदाय के एक युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनो आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गोङ्क्षवंद उर्फ टिल्लू उम्र 25 वर्ष निवासी मलेरिया ऑफिस के पास फतेहपुर का करौधीं और हरिजन बस्ती निवासी अपने ही समुदाय के अमर और अजीत से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज गोङ्क्षबद अपने घर के पास बैठा हुआ था। तभी दोनो आरोपी अमर और अजीत आ गये। 

तीनों के बीच पुराने विवाद के चलते फिर से विवाद हो गया और दोनो आरोपी अमर और अजीत ने देशी कट्टे से फायर कर दिया। जिससे गोली युवक की कंधें में जा धंसी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। जहॉ युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया।

पुलिस ने फरियादी गोविंद की रिपोर्ट पर आरोपी अमर और अजीत मेहतर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है।