आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जिले के भौती थाना क्षेत्र के ग्राम तिधारी में आज शाम खेत में मवैशीयों को चारा काटते समय अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिससे घास काट रही कौशल्या पत्नि बैजनाथ जाटव उम्र 38 वर्ष की मौत हो गई। वही दूसरी घटना जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में घटित हुई जहॉ ोत पर काम कर रहे रविन्द्र बघेल उम्र 16 वर्ष की बिजली गिरने से मौत हो गई है।

तीसरी घटना जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर की है। यहां ाी देर शाम बकरी चराने पहाडी के पास गये सरदार पुत्र ौरू आदिवासी उम्र करीब 52 बर्ष के ऊपर आकाशीय गाज गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चौथी घटना जिले के कोलारस थाने के अतंर्गत ग्राम सोनपुरा में खेत में काम कर रहे मथुरा धाकड़ उम्र 62 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।

इन मामलों की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!