शिवपुरी। मप्र पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर एवं संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा ने संघ की प्रदेश एवं संभागीय इकाई में शिवपुरी जिले को खासा महत्व देते हुए जिले के कई पत्रकारों को स्थान दिया है।
मप्र पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश तोमर एवं प्रदेश सचिव दीपक अरोरा की अनुशंसा पर सतेन्द्र सेंगर को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है। वहीं बतौर संभागीय सचिव नरेश प्रताप सिंह बुंदेला एवं मनीषा वर्मा को बनाया गया है। जबकि संभागीय उपाध्याय अरविन्द तोमर एवं विक्रम रावत होंगे।
इसी तरह संभागीय कार्यकारिणी में बदरवास के पत्रकार संजीव जाट को संगठन सचिव एवं मुकेश चौधरी, वीरेन्द्र यादव को संयुक्त सचिव बनाया गया। करैरा के सौरभ भार्गव एवं विशोक व्यास संभागीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
जबकि संभाग की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की संभागीय कार्यकारिणी में तपन अरोरा एवं केके दुबे को उपाध्यक्ष जबकि नीरज श्रीवास्तव नीटू को संभागीय सचिव का दायित्व दिया गया है। शिवपुरी के कपिल उपाध्याय को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है वे समस्त मीडियाकर्मियों से समन्वय बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं जिले के समस्त संघ पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने शिवपुरी जिले को संभागीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी में खासा महत्व देने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।