उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी हुए पुरस्कृत

शिवपुरी। जिले में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रशंसा पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया। 

स मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुर्रेशी, अति.पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उपपुलिस अधीक्षक अजाक्स आर.के.एस.राठौर, रक्षित निरीक्षक अरविंद सिंह सिकरवार, यातायात टी.आई, के.वी.आर, टी.आई.कोतवाली संजय मिश्रा, निरीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ अराधना डेविस, यातायात सुबेदार पुरूषोत्तम बिशनोई, थाना प्रभारी दिनारा उपनिरीक्षक रामराजा तिवारी, थाना कोलारस उपनिरीक्षक सोनम रघुवंशी, थाना प्रभारी अमोला उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रभारी ए.डी.टीम उपनिरीक्षक बृजमोहन रावत, ए.डी.टीम के सदस्य उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, सहायक उपनिरीक्षक बासुदेव रावत, प्रवीण त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक उसमान खान, देवेन्द्र कुमार, प्रवीण सेतिया, आरक्षक चंद्रभान सिंह, थाना अमोला प्रभारी आरक्षक बृजेश दांगी, आरक्षक बीलबल सिंह, मृत्युन्जय सिंह, रविन्द्र सिंह बुंदेला, साईबर सेल आरक्षक विकास सिंह चौहान, पुलिस लाईन सहायक उपनिरीक्षक महेश सिंह कुशवाह, चौकी प्रभारी हिम्मतपुर अरूण वर्मा को सम्मानित किया गया।

जिला विशेष शाखा के सहायक उपनिरीक्षक श्रीनिवास मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश, थाना चौकी प्रभारी बिनोद गौतम, थाना यातायात प्रधान आरक्षक रामस्वरूप गुर्जर, कोतवाली शिवपुरी आरक्षक मनीष पचौरी, सैनिक रामभरत, उपनिरीक्षक श्रीमती योगेश्वरी पचौरी, श्रीमती स्नेहलता उपाध्याय, सुबेदार एमएल सक्सेना, सहायक उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र परिहार, सहायक उपनिरीक्षक नरेश मांझी, आरक्षक हवीव खान, उपनिरीक्षक रामेश्वर शर्मा बदरवास, प्रधान आरक्षक बृजपाल सिंह तोमर सतनवाड़ा, 5वीं बटालियन मुरैना के एसआई श्री राजकिशोर कटारिया, एएसआई श्री कमलेश, आरक्षक भारत सिंह गुर्जर, एसएएफ बटानियन 23वीं के आरक्षक अशोक सिंह, आरक्षक 18वीं बटालियन के सुनील शर्मा, थाना कोलारस के सैनिक शफीक खान को पुरस्कृत किया गया। 


जबकि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कराने मे सराहनीय सहयोग के लिए ‘‘तथागत’’ फाउन्डेंशन शिवपुरी के अध्यक्ष आलोक इंदौरिया को भी पुरस्कृत किया गया। महुअर नदी में फंसे मनोज रजक करैरा को सुरक्षित बाहर निकालने में रेस्क्यू ऑपरेशन में किए गए सराहनीय कार्य के लिए करैरा के रिंकू कंजर, अरविंद यादव, पृथ्वी यादव को भी पुरस्कृत किया गया। 

जबकि हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल की वर्ष 2015-16 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह पुत्र श्री अशुतोष सिंह चौहान को, प्रधान आरक्षक जोगेश्वर सिंह भदौरिया के पुत्र श्री विनय को, आरक्षक कदम सिंह मांझी के पुत्र श्री राजेश को, आरक्षक गजेन्द्र सिंह सोलंकी की पुत्री नेहा को, आरक्षक भगवती प्रसाद के पुत्र नितेश कुमार को, उपनिरीक्षक अंजना खरे के पुत्र अभिनय को पुरस्कार प्रदाय किए गए। 

प्रदेश में पहला स्केल पर आबादी नक्शा तैयार करने के क्षेत्र में किए गए नवाचार, फसल बीमा योजना में सर्वाधिक प्रमाण पत्र बांटने और प्रोटोकॉल में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए कार्यो के बेहतर संपादन के लिए राजस्व विभाग के तहसील शिवपुरी के पटवारी गोविंद श्रीवास्तव, जितेन्द्र सगर, भगवान सिंह कुशवाह, गिरजेश श्रीवास्वत, रामवीर रावत और जनपद पंचायत शिवपुरी के सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।