सिंहस्थ में उल्लेखनीय कार्य के लिए हुए सम्मानित

शिवपुरी। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने उज्जैन सिंहस्थ 2016 में जिले से गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सिंहस्थ में उल्लेखनीय बेहतर सेवाओं एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए मु यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप आज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में प्रशंसा-पत्र सहित सेवा मेडल प्रदाय किए गए।

जिला जनसंपर्क कार्यालय के उपसंचालक अनूप सिंह भारतीय, माधव राष्ट्रीय उद्यान विभाग के पशु चिकित्सा सहायक डॉ.जितेन्द्र कुमार जाटव, आयुर्वेद चिकित्सक अधिकारी धौलागढ़ श्री तारा चंद्र आर्य, हो योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्यामलाल, माधव नेशनल पार्क के वनरक्षक प्राण सिंह सोहरे, वन मण्डल शिवपुरी के दंगल सिंह मौर्य, वनरक्षक बाबू लाल नरवरिया, वनरक्षक लालाराम जाटव को प्रशंसा पत्र सहित सेवा मेडल प्रदाय किया गया। इसी प्रकार स्काउट और गाइड के जिला सचिव कमलकांत कोठारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त हजारी लाल धाकड़, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्रीमती प्रेमलता शिवहरे, हिमालय बुड बैज स्काउटर संदीप शर्मा, सहसचिव कपिल सिंह, एडवांस स्काउटर योगेन्द्र सिंह दादोरिया एवं रवि राठौर, रोवर प्रदीप जाटव, सुनील राठौर, सुनील मौर्य, विकास खत्री, सूरज सिंह एवं शिवम् खत्री को भी पुरस्कृत किया गया। 

सिंहस्थ में चिकित्सा विभाग की सेवा देने वालो में डॉक्टर संदीप शर्मा, योगेन्द्र सिंह रघुवंशी, अशोक गुप्ता, रतिराम माथुर, सुनील कुमार, केशव शर्मा, बृजेश कुमार वर्मा, संत कुमार शर्मा, स्टाफ नर्स के रूप में श्रीमती प्रतिभा सोनी, अनिता कामटे, उर्मिला सिंह, राजकुमारी दुबे, कु.दिव्याराज श्रीवास्तव, श्रीमती कमला नगेसिया, लीलावती शंखवार, ममता वासनिक, कु.मधुलता मशीट, कु.मालती बिजवाली, श्रीमती अनीता मालावाल, डेऊसर के रूप में कृष्ण कुमार गुप्ता, विनोद कुमार भार्गव, राजकुमार शर्मा, सुरेश कुमार भार्गव, विमल द्विवेदी, शंकरलाल खटीक, फार्मास्टिट में भारत शर्मा, कैलाश नारायण गर्ग, लेब टेक्नीशियन बली प्रसाद अहिरवार को प्रशंसा-पत्र सहित सेवा मेडल से पुरस्कृत किया गया है।